पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव के निकट बुधवार की भोर पहर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डंपर घुस गया, जिससे डंपर का खलासी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया है।
डंपर के चालक थाना व कस्बा एरच निवासी जानकी ने बताया कि वह झंासी से डस्ट लेकर कानपुर जा रहा था। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के चौरा गांव के निकट आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गया, जिससे खलासी गांव का ही रामकिशोर (35) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।