फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून दुकान से अवैध शराब बेचते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवराजपुर (कानपुर)। थाना क्षेत्र के कुकरी गांव में शुक्रवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर परचून की दुकान से अवैध शराब बेचते दुकानदार को धर दबोचा। मौके से 50 से अधिक अवैध देसी क्वार्टर शराब बरामद की गई है। दुकानदार को आबकारी की धाराओं में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

शिवराजपुर एसओ त्रदीप सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुकुरी गांव में एक परचून की दुकान में छापा मारा। देशी शराब के 50 से भी अधिक क्वार्टर के साथ दुकानदार अमित पुत्र श्याम सुंदर कटियार को दबोच गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उन्नाव जिले के एक सेल्समैन द्वारा देसी शराब की आपूर्ति की जाती है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन



परचून दुकान से अवैध शराब बेचते दबोचा

- पुलिस ने कुकरी गांव में छापामार कर कार्रवाई की

अमर उजाला ब्यूरो

फोटो 30 डीएचटीबीएलआरी 3 परिचय- पुलिस ने हिरासत में दुकानदार अमित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें