कानपुर के पनकी में शताब्दी नगर सुलभ आवास योजना के वैकल्पिक फ्लैटों का ड्रा अब 29 नवंबर को होगा। पहले यह ड्रा 22 नवंबर को होना था। तैयारियां पूरी न होने के कारण तारीख आगे बढ़ा दी गई हे। ड्रा से इन योजनाओं में विवादित हुए 155 फ्लैटों के आवंटियों को वैकल्पिक फ्लैट दिए जाने हैं।
केडीए ने शताब्दी नगर योजना पनकी में अफोर्डेंबल हाउसिंग के तहत 7360 फ्लैटों का आवंटन किया है। फ्लैटों के कई टावरों के निर्माण में जमीन का विवाद हो गया। कोर्ट में सुनवाई चलने के कारण केडीए अभी तक योजना के कई ब्लाकों का निर्माण शुरू ही नहीं कर पाई है।
इसके मद्देनजर केडीए वीसी ने अधिकारियों को योजना में खाली पड़े फ्लैटों को आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। केडीए उप सचिव मयंक यादव ने बताया कि इन्हीं फ्लैटों की लाटरी अब 29 नवंबर को केडीए परिसर में दोपहर 12:30 बजे से डाली जाएगी।