फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे की छेड़खानी से त्रस्त किशोरी फांसी पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शोहदे की छेड़खानी से परेशान किशोरी फांसी पर झूली
सौरिख(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़खानी की थी। इसकी वजह से वह 3 दिन से गुमसुम रह रही थी।
विज्ञापन



किशोरी सोमवार की देर शाम मवेशियों के लिए कमरे से भूसा निकालने गई थी। काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तब परिजनों ने उसकी तलाश की। कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से झूल रही थी। उसकी यह हालत देख घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा। वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में जुटे परिजन रो-रो कर कह रहे थे कि तीन दिन पहले किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। इससे वह गुमसुम रहने लगी थी। शोहदे की छेड़खानी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। देर रात तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें