मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधा चट्टी के मुख्य मार्ग के किनारे सोमवार की सुबह दस बजे एक मारूति कार बेकाबू हो गई। कार फुटपाथ पर रखे दो दुकानदारों के सामानों को रौंदते हुए निकल गई। नष्ट हुए सामानों की भरपाई करने के बाद दुकानदारों ने कार सवार को छोड़ा। दुबारी परसिया मार्ग में परसिया जयराम गिरि के तरफ से आ रही मारुति का ड्राइवर कार चलाते समय गुटका खाने लगा। इस बीच कार अनियंत्रित हो गयी जिससे बंधा चट्टी के किनारे फुटपाथ पर तिघरा निवासी दुकानदार नन्दलाल मौर्य का ड्रम बाक्स और भटमिला निवासी अमित लाल की साईकिल की दुकान का टायर ट्यूब को बिखेर कर क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानदारों ने किसी तरह भाग कर जान बचाया। मारुति मालिक ने नुकसान की भरपाई किया तब दुकानदारों ने उसे छोड़ा।