फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। चौबिया थानाक्षेत्र के गांव नगला बरुआ में एक व्यक्ति की जमीन पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया। जब उसने जमीन पर कब्जे का विरोध कर खेत में धान की फसल रोप दी तो इससे नाराज दबंगों ने उसके घर पर पथराव कर दिया। पथराव में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बाद में दबंगों ने फायरिंग की। गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल हो गया। लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी दबंगों ने हाथापाई की। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा।

चौबिया थानाक्षेत्र के गांव नगला बरूआ निवासी संजीव कुमार पुत्र जिलेदार सिंह की चार बीघा जमीन पर गांव के दबंग जबरन कब्जा किए थे। इस बारे में संजीव ने पुलिस से शिकायत की थी। इस पर दबंगों ने जमीन को खाली पड़ी रहने की धमकी दी थी, लेकिन संजीव ने अपनी जमीन पर इस साल धान की रोपाई करवा दी।
विज्ञापन


जिससे दबंग नाराज हो गए। गुरुवार को जब संजीव अपने भाई बृजेश के साथ अपने घर पर बैठा था, तभी उक्त लोग उसके दरवाजे पर पहुंचं और पथराव कर दिया। जिससे दो लोग घायल हो गए। बाद में दबंगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो दबंगों ने पुलिस से भी हाथापाई की।

पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। एसओ चौबिया इंद्र पाल सरोज ने बताया जमीन को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ था। पुलिस ने एक आरोपी मुकेश कुमार को हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


-पुलिस से भी दबंगों ने की हाथापाई, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें