फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 2 महिलाओं सहित 5 लोग गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग पर सोफ्ता मोड़ के पास सुहाना नामक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर होटल के मैनेजर व दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया है। गदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजयपाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सुहाना होटल में सेक्स रैकेट चलता है।

अधिकारियों के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी कमला देवी व उनकी अगुवाई में टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने पहले एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरा बुक होते ही पुलिसकर्मी ने टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम होटल में पहुंच गई और कमरों की तलाशी ली। जहां से दो महिलाएं और पांच युवक आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में जिस्मफरोशी में लिप्त होने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें