फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने फूंकी युवक की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुठौंद (जालौन)। बाइक में टक्कर लगने से खफा दबंग ने युवक की बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इलाके के लोगों से जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल गाड़ी पहुंची। फायरकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

कस्बा कुठौंद के लालपुर गांव निवासी कुलदीप ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे वह शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान कुठौंद कस्बा के मोनू ने उसे कुठौंद-माधौगढ़ रोड पर रोक लिया और गाली गलौज की। विरोध करने पर पेट्रोल डालकर कुलदीप की बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से बाइक धू-धू कर जलने लगी। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। इसी बीच किसी ने थाने में सूचना दे तो इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। दमकल भी आ गई। फायर कर्मियों ने आग बुझाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दबंग को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मोनू का आरोप है कि कुलदीप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे वह बाल बाल बच गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
-कुठौंद-माधौगढ़ रोड की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें