फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले के शादी में आए जीजा ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम ससुराल आए युवक ने पेड़ से फांसी लगा ली। युवक का शव लटका देख गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि किसी पारिवारिक विवाद की बात लग रही है। फिलहाल युवक के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि घाटमपुर सजेती निवासी ज्ञान सिंह (28) दो दिन पहले पिया मवई गांव स्थित अपनी ससुराल पत्नी के साथ आया था। रविवार को उसके साले की बारात थी। सोमवार को जब परिवार के सभी लोग विदा कराकर लौटे और घर पर आराम कर रहे थे, तभी ज्ञानचंद्र लापता हो गया।
विज्ञापन


ससुरालियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच देर शाम कुछ ग्रामीणों ने ज्ञानचंद्र का शव गांव के ही सुनसान स्थित एक पेड़ से लटके होने की जानकारी ससुरालियों को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाल का कहना है कि हो सकता है कि ससुराल में किसी बात से नाराज होकर युवक ने फांसी लगाई हो। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।

-दो दिन पत्नी के साथ आया था ससुराल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें