फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में दो साल की बच्ची से दरिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जालौन में दो साल की बच्ची से दरिंदगी

उरई (जालौन)। जिले में 72 घंटे के भीतर एक और बच्ची से दरिंदगी की गई। इस बार एक वहशी युवक ने शुक्रवार रात घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया। घरवालों ने सुराग लगाकर दरिंदे को दबोच लिया।

पास ही बाग में बच्ची भी गंभीर हालत में मिल गई। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। घटना से गुस्साई महिलाएं पुलिस के सामने ही आरोपी पर टूट पड़ीं। उसे चप्पलों से पीटा। दोबारा पीटने के लिए रात 3 बजे तक कोतवाली घेरे रहीं। पुलिस बमुश्किल आरोपी को बचा सकी।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी मजदूर की दो साल की बच्ची शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी। कुछ दूरी पर रहने वाला रवि (30) उसे खिलाने के बहाने गोद में उठा ले गया।

काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पता न चलने पर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। परिजन पुलिस के साथ बच्ची की तलाश कर ही रहे थे कि मोहल्ले की महिला दुकानदार ने बताया कि एक युवक गोद में बच्ची को लेकर आया था। उसे खिलाने के लिए पांच रुपये के नमकीन का पैकेट भी खरीदा था।

पुलिस और परिजन ढूंढते हुए रात 12 बजे के आसपास रवि के घर पहुंच गए। वह नशे की हालत में छत पर सोता मिला।

सिपाही उसे लेकर आए तो महिला दुकानदार ने पहचान लिया। पुलिस ने कोतवाली लाकर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। रवि की निशानदेही पर पुलिस को एक बगिया में बदहवास बच्ची मिल गई। बच्ची को तत्काल जिला महिला अस्पताल भेजा गया। वहां से रात करीब डेढ़ बजे परिजनों के साथ झांसी भेज दिया गया।

कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना से गुस्साई महिलाओं और युवाओं का हुजूम रात तीन बजे तक कोतवाली को घेरे रहा।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने पीछे के रास्ते से आरोपी को कोतवाली से दूर कर दिया। जिले में एक माह के भीतर दुष्कर्म की तीसरी बड़ी वारदात है। मई की शुरुआत में महिला से आठ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पिछले मंगलवार की रात तीन लोगों ने कुठौंद में छह साल की बच्ची से दरिंदगी की थी।


-दबोचा गया आरोपी, बच्ची की हालत गंभीर, झांसी रेफर
-मंगलवार को छह साल की बच्ची से हुई थी हैवानियत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें