फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर अंतिम फाइल----

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डंडामार कर पुलिस कर्मियों ने बाइक गिराई,सिपाही निलंबित

अमर उजाला ब्यूरो
शिवरामपुर(चित्रकूट)। वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे दो बाइक सवारों को पकड़ने के लिए पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। उनकी बाइक को डंडामार रोका गया जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलोें ने पुलिसकर्मियों पर शराब पिलाने और मारपीट कर नगदी छीनने का आरोप लगाया है।
सीमावर्ती नयागांव थानाक्षेत्र के कामतन निवासी प्रसाद सामग्री विक्रेता रोहित गुप्ता पुत्र रामेश्वर के साथ बाइक से हाईस्कूल के छात्र चचेरा भाई मुकेश गुप्ता पुत्र बिंदा प्रसाद को लेकर खोही के रास्ते भरथौल होते हुए जा रहा था। मुकेश ने आरोप लगाया कि भरथौल मोड़ पर दो सिपाही वाहन चेकिंग कर रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वहां से गुजरी तो दोनों सिपाहियों ने डंडा मार उनकी बाइक रोकी। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। इसके बाद दो और सिपाही पुलिस वाहन से आए और घायलों की जेब में रखी नगदी और मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन

दोनों के घायल होने पर पुलिस कर्मियों ने घबडाकर खुद को बचाने के लिए पहले उन्हें धमकी दी। जबरन शराब पीने को कहा इसके बाद प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया। इसकी जानकारी परिजनों को होने के बाद सभी पुलिस कर्मी भाग गए। पूरा मामला चौकी पहुंचा तो पुलिस कर्मियों ने मोबाइल लौटा दिया लेकिन नगदी नहीं लौटाई। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने बताया कि पुलिस अपनी करतूत छिपाने का प्रयास कर रही है। आरोपी पुलिस कर्मियों पर लूट की रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। इस मामले में सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि सिपाही भूपेंद्र कुमार को निलंबित कर जांच शुुरु कराई गई है। जांच राजापुर सीओ कर रहे हैं।
----------------------------------
22 लीटर शराब के साथ पकड़ा
मानिकपुर। बहिलपुरवा थानाध्यक्ष जगदेव यादव ने बताया कि बाइक से जा रहे राजेंद्र कुमार निवासी घाटाकोलान को 22 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है।
-----------------------------------------
नश्ीला बिस्कुट खिलाकर लूटा
चित्रकूट। इलाहाबाद से कर्वी लौट रहे कटिया खादर निवासी अरविंद पुत्र करिंदा को रोडवेज बस में अज्ञात युवक ने नशीला बिस्कुट खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपी युवक के जेब में रखे दस हजार रुपये लेकर भाग निकला। मुख्यालय में बस पहुंचने पर परिचालक ने बेहोश युवक को देखकर पुलिस सूचना दी। पुलिस ने युवक जिलास्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

-----------------------------------
किसान के घर में लगी आग
राजापुर। अज्ञात कारणों के चलते लम्यिारी गांव निवासी एक किसान के घर में आग लग गई। जिसमें लगभग एक लाख की संपत्ति खाक हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गांव के लैदहा पुरवा में शिवबरन उर्फ टेरवा पुत्र मनुवा केवट के घर आग लग गई। घटना के समय घर में कोई नहीं था। आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। आग से लगभग एक लाख की संपत्ति राख हो गयी है।
:- वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर घटना को अंजाम देने का अरोप
:- घायलों ने नगदी व मोबाइल छीनने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें