फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग गई किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। डेढ़ माह पूर्व प्रेमी संग गई किशोरी ने लौटने पर परिवार वालों को गैंगरेप होने की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने गांव के युवक समेत उसके छह रिश्तेदारों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी पांच अगस्त को पिता की दवा लेने के लिए कायमगंज जा रही थी। रास्ते में गांव का युवक मिला। किशोरी उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गई। कुछ दिनों बाद दोनों हरियाणा चले गए। किशोरी करीब दो दिन पूर्व घर लौट आई। उसने परिवार वालों को गैंगरेप होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने मां ने गांव के सौरभ, हेमराज, नंदराम, सुनील निवासी फर्दपुरा जनपद मैनपुरी, टिन्नू निवासी कोलागढिया, विनोद निवासी महमदपुर कायमगंज के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि पुत्री को युवक सौरभ हरियाणा ले गया था। वहां पुत्री को शादी कराने का झांसा दिया। इसके बाद उसे अलीगंज के गांव कोला गढ़िया ले आया। युवक और उसके रिश्तेदारों ने पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके कीमती जेवरात भी ले लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें