फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने लगाया दुराचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नौकरी के नाम पर 40 हजार ऐंठ लिए। इन्हें वापस करने के बहाने धर्मशाला के कमरे में बुलाकर तमंचे के बल पर युवती से दुराचार किया। युवती ने घटना के तीसरे दिन पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ला निवासी व प्राइवेट स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी महिला ने कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक को दी अर्जी में कहा है कि नरैनी स्थित एक विद्यालय के शिक्षक ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपये ले लिए। 15 दिन से ज्यादा समय बीत गया और नौकरी नहीं मिली।

इस पर उसने अपने रुपये वापस मांगे। कुछ दिन टाल-मटोल के बाद मंगलवार (17 जुलाई) को आरोपी ने पैसा देने के लिए उसे बांदा शहर के एक धर्मशाला में बुलाया। वह दिन में 3 बजे पहुंच गई। युवती के मुताबिक उसे कोल्ड ड्रिक में नशा पिलाकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी और तीन बार उसके साथ दुराचार किया। पुलिस में शिकायत करने पर उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की भी धमकी दी। वह सहमी रही। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर पुलिस को अर्जी दी।

उधर, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव ने बताया कि सिविल लाइन चौकी प्रभारी हीरालाल को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


युवती ने शिक्षक पर लगाया दुराचार का आरोप
कहा, नौकरी का झांसा देकर ऐंठ लिए थे 40 हजार
पैसा वापस करने को बुलाकर किया बलात्कार
पुलिस कर रही आरोपों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें