युवती ने खुद को जिंदा जलाया
गुटखा खाने पर पति ने डांट दिया
अमर उजाला ब्यूरो
कमासिन। गुटखा खाने पर पति की डांट क्षुब्ध युवती ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी वहीं मौत हो गई। मरका थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में रविवार को जानकी देवी (27) का पति जानकीशरण से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
दोपहर में परिजन घर के बाहर चले गए। तभी जानकी ने कमरे में खुद को बंदकर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। चीख-पुकार व जलने की गंध आने पर पड़ोसियों व पति ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक जानकी जलकर मर चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश पांडेय मौके पर गए और जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भराया।
पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने खुदकुशी का कारण पति से गुटखा खाने को लेकर हुआ विवाद बताया। पति ने बताया कि उनकी शादी पांच साल पहले हुई थी। दो संतानें हैं। दोनों खुशी-खुशी रहते थे, लेकिन रविवार को उसने गुटखा खाने को लेकर पत्नी को डांट दिया। उसे यह नागवार लगा और घटना कर ली।