कन्नौज। किसी से मिलकर गांव लौट रहे हाजीपुर के किसान को बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पर पर पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान (50) पुत्र जमादार सिंह किसान हैं। शुक्रवार देर शाम वह पैदल गांव जा रहे थे। उमर्दा स्थित काऊ मिल्क प्लांट के पास घात लगाकर खड़े तीन-चार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। पैर में गोली लगने से किसान घायल हो गए।
वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। उधर से निकले बिलारी गांव के प्रधान सुदेश यादव के पुत्र कुलदीप यादव ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बदमाशों ने किसान को गोली मारी
पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो