फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाने में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एटा जिले के थाना राजा का राम पुर क्षेत्र के गांव नगला घाता निवासी दक्ष प्रताप सिंह पुत्र अनूप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो दिसम्बर 2018 को बाइक से किसी काम से इटावा आया था। जब वह भाटिया पम्प के पास जा रहा था तभी उसके ही गांव के राजू पुत्र हरनाथ सिंह ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट में इन लोगों ने उसके हाथ से अंगूठी छीन ली और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जिसमें वह बाल बाल बच गया। उसका आरोप है कि जब वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया तो पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बाद में उसने कोर्ट का सहारा लिया कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें