फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा, पुलिस ने भगाया, जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उधार दिए रुपये मांगने पर चार मई को दोस्त ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को सर्वोदय नगर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लहूलुहान हालत में युवक मां के साथ काकादेव थाना पहुंचा तो पुलिस ने भी भगा दिया। आरोप है कि इस तनाव में आकर युवक ने सोमवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सर्वोदय नगर निवासी अजय गौतम (23) दादानगर स्थित पेंट की फैक्टरी में काम करता था। पिता की मौत के बाद मां भानमती और बहन की जिम्मेदारी अजय पर ही थी। मां के मुताबिक कुछ महीने पहले उसे बोनस के 70 हजार रुपये मिले थे। उसके साथ काम करने वाले मोहल्ले के ही अनिकेत ने ये रुपये उधार ले लिए थे। लॉकडाउन में फैक्टरी बंद हुई तो अजय ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर अनिकेत ने अजय को चार मई को अपने घर बुलाया। वह पहुंचा तो अनिकेत घर में अपने दोस्तों शरद, अमरनाथ और आकाश के साथ शराब पी रहा था। अजय ने भी शराब पी और अपने रुपये मांगे। इस पर अनिकेत भड़क गया और पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर घर से बाहर निकाला व दोस्तों के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
खून से लथपथ अजय घर पहुंचा तो वह उसे को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे नशेड़ी कहकर भगा दिया। भानमती ने आरोप लगाया कि थाने जाने की जानकारी पर आरोपी रविवार को फिर घर आया और उनके साथ भी मारपीट की। इससे आहत होकर अजय ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर कौशल किशोर दीक्षित का कहना है कि शराब के नशे में मारपीट हुई थी। किसी पक्ष से शिकायत नहीं आई थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें