रसोइयों ने गोंडा निवासी ढोलकिया मनोज बाबा को घटना की जानकारी दी। मनोज की सूचना पर कोतवाल अवनीश कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। वहां सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। मृतक के साथ रहने वाले तीनों किन्नरों का फोन बंद है। एसपी ने तीनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए हैं। दोपहर को मुस्कान का पति सोनू मथुरा के थाना जमुना नगर के गांव लक्ष्मीनगर से मौके पर पहुंचा। एसपी ने कहा कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। जांच की जा रही है।