फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लाटर हाउस के ठेकेदार की हत्या

विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। स्लॉटर हाउस के ठेकेदार की धारदार हथियार व ईंट से वारकर हत्या कर दी गई। मृतक के दोस्त ने फैक्टरी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक के पिता ने दोस्त पर ही रुपयों के लालच में हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार व ईंट से सिर पर हमले से मौत की पुष्टि हुई है। कार्यवाहक एसओ ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बलाई गांव निवासी सुनील कठेरिया (38) औद्योगिक क्षेत्र बंथर स्थित एक स्लाटर हाउस में ठेकेदारी करता था। मंगलवार देर शाम वह फैक्टरी से घर के लिए निकला था। देर रात सुनील के दोस्त शेखपुर नरी गांव निवासी युवक ने गहरा के पास अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर से सुनील की मौत होने की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने सुनील के दोस्त के बयान के आधार पर परिजनों से तहरीर लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ दुर्घटना में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मृतक के पिता रामरतन के अनुसार सुनील के खाते में मंगलवार को फैक्टरी की ओर से रुपये भेजे गए थे। उसके दोस्त को इसकी भनक लग गई। उसने सुनील को फोन कर हाईवे पर शिवसिंहखेड़ा स्थित एक ढाबे पर बुलाया। बेटे सुनील के पहुंचने पर दोस्त ने उसका मोबाइल ले लिया और अपने खाते में 83 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए।
आरोप है कि दोस्त उसे ढाबे से एक मॉडल शॉप पर ले गया और शराब पिलाई। इसके बाद दोनों बाइक से घर के लिए निकले। हाईवे पर गहरा गांव के पास इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट सुनील पर धारदार हथियार व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने पुलिस को हत्या की तहरीर भी दी है। कार्यवाहक एसओ ब्रजमोहन सैनी ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लगा। इस कारण पर उसी धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिस दोस्त पर आरोप लगे हैं वह भी घायल है और जिला अस्पताल में भर्ती है। पूछताछ व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुनील के सिर, मत्थे, सीने व पैर पर धारदार हथियार व ईंट से हमला किए जाने की छह चोटें मिली है। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें