फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटो भाई की हत्या, हत्यारोपी की पत्नी ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी (उन्नाव)। सहन के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हत्यारोपी की की खून से सनी कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तारी होते ही उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। लखनऊ ट्रामा सेंटर में देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव निवासी शिवमोहन (40) का उसके छोटे भाई राममोहन (35) से सहन की जमीन को लेकर कई साल से विवाद चल रहा था। सहन की जमीन पर राम मोहन ने छप्पर डालकर मवेशी बांधना शुरू कर दिया था। यह बात शिवमोहन को नागवार गुजरी। सोमवार रात शिव मोहन ने अपनी गाय छोटे भाई के छप्पर के नीचे बांध दी। इसको लेकर दोनाें में विवाद हुआ। ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को अलग कर मामला शांत करा दिया। मंगलवार सुबह फिर से विवाद हो गया। राममोहन घर से खेत की ओर चला गया। गुस्से में शिवमोहन हाथ में कुल्हाड़ी लेकर छोटे भाई के पीछे पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। खेतों पर काम कर रहे किसानाें ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। राम मोहन को सीएचसी मियागंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में राम मोहन को मृत घोषित कर दिया। सीओ बीनू सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। राम मोहन की पत्नी सीता ने जेठ शिव मोहन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवर की मौत और पति की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर शिवमोहन की पत्नी पूनम ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में ट्राम सेंटर लखनऊ भेजा गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। उधर, सीता को दो साल के बेटे कान्हा की परवरिश की चिंता सता रही है। वह फूट-फूटकर रोती रही।
मृतक राम मोहन व उसके हत्यारोपी भाई शिव मोहन के कोरोना संक्रमित होने की चर्चा गांव में फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजने से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक एहतियात बरती। शव को उठाने व आरोपी को पकड़ने में शामिल पुलिस कर्मियों में दहशत रही। दो बजे के बाद न्यायालय बंद होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। बुधवार को शिव मोहन को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें