फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद बालक की हत्या कर शव फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। कुकर्म के बाद नौ वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव गांव के ही सूखे तालाब में फेंक दिया गया। सोमवार रात गांव में डीजे पर डांस करने के दौरान बच्चा लापता हो गया था। मंगलवार सुुबह गांव के सूखे तालाब में उसका शव मिला। उसके गले में चोट के निशान मिले हैं। नाक व कान से खून निकल रहा था। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म व गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। गांव के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंचे पहुंचे एसपी आनंद कुलकर्णी ने घटनास्थल की जांच की। जांच में फील्ड यूनिट और खोजी कुत्ते को भी लगाया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मटरू, दीपू, सागर, प्रमोद व सल्लवा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं बढ़ाए जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें