फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कुख्यात गैंगेस्टर भाइयों के फर्जी पासपोर्ट मामले में तीन इंस्पेक्टर (एक एलआईयू इंस्पेक्टर भी) समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ कर्नलगंज जांच कर रहे हैं। फर्जी दस्तावेजों और पुलिस की मिलीभगत से पासपोर्ट बनने का खुलासा अमर उजाला ने किया था।
विज्ञापन

एसटीएफ ने सूरत कोर्ट से फरार 50 हजार के इनामी बदमाश मोहम्मद वसीम उर्फ बंटा और उसके भाई नईम को 16 जून को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में हरबंश मोहाल थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ था कि वसीम ने 2019 मई में पासपोर्ट नवीनीकरण कराया था। वहीं नईम का भी पासपोर्ट आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद भी बन गया।
तफ्तीश आगे बढ़ी तो पता चला कि तत्कालीन कर्नलगंज इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार यादव, एलआईयू इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा और दरोगा मोहम्म्द उस्मान ने वसीम के पासपोर्ट में रिपोर्ट लगाई थी। वहीं नईम के पासपोर्ट में एक अन्य इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट लगाई थी। वर्तमान में इंस्पेक्टर की पोस्टिंग लखनऊ में है। फर्जीवाड़े की खबर प्रकाशित होने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने जांच के आदेश दिए थे। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामला गंभीर है। सीओ कर्नलगंज अजीत कुमार रजक को जांच सौंपी गई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें