फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी कमलेश को भाइयों समेत भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर रविवार दोपहर गोलियां बरसाकर अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की जान लेने के मामले में सपा के एमएलसी कमलेश पाठक समेत सात लोगों को जेल भेज दिया गया। सोमवार को सभी को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम अर्चना तिवारी के निर्देश पर सभी को 27 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में इटावा जिला कारागार भेज दिया गया। एसपी सुनीति ने देर शाम गनर अवनीश प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जेल भेजे गए लोगों में कमलेश के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक व रामू पाठक भी शामिल हैं। इसके अलावा विवाद की वजह बने मंदिर के कथावाचक राजेश शुक्ला, कार चालक लवकुश उर्फ छोटू, आशीष दुबे, गनर अवनीश प्रताप सिंह भी जेल भेजे गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से संतोष की लाइसेंसी रिवाल्वर, गनर की सरकारी कारबाइन, एक राइफल, 315 बोर के चार तमंचे कब्जे में लिए हैं। राइफल किसके नाम है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
रविवार को वारदात के समय संतोष की राइफल से ही गोलियां दागने की बात सामने आई थी। उस वक्त राइफल संतोष के नाम ही बताई गई थी। सोमवार को इस आशय का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में संतोष गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। गोली लगने से सुधा के गिरने की झलक भी नजर आ रही है। एसपी सुनीति ने बताया कि इस वीडियो को विवेचना का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें