फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधितः औरैया में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। पाता स्टेशन के पास रविवार को तड़के तकरीबन चार बजे प्रेमी युगल ने राजधानी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों के शरीर के परखच्चे उड़ गए। महिला का शव इंजन में फंसने से ट्रेन पाता स्टेशन पर लगभग एक घंटे तक खड़ी रही। इंजन से शव निकाले जाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है। वहीं, दोनों के घर वाले कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

पाता रेलवे स्टेशन के चढ़ौआ फाटक के पास रविवार को तड़के करीब चार बजे कानपुर की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शरीर का आधा हिस्सा कटकर रेलवे लाइन पर गिर गया, बाकी ट्रेन के इंजन में फंस गया। इसके बाद ट्रेन को पाता स्टेशन पर रोका गया। इंजन में फंसे शव के बाकी हिस्से को निकालने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन लगभग एक घंटे खड़ी रही।
घटना की जानकारी मिलते ही पाता स्टेशन मास्टर ने गैंगमैन संजय से मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों की शिनाख्त करा ली गई है। मृतक युवक विनय कुमार (21) पुत्र शारदा चरण निवासी गांव सकटू के रूप में की गई है। युवक बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। इसके पिता खेती किसानी का काम करते हैं।
विज्ञापन

महिला भी उसी गांव की है। महिला का पति दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि दोनों रात में घर से निकल गए थे। सुबह ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाले युवक व महिला का घर आसपास है। गांव के नाते दोनों में देवर-भाभी का रिश्ता था। दोनों ने जान देने से पहले अपनी जैकेट, शाल व मोबाइल रेलवे लाइन के किनारे रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें