फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बोला नहीं मालूम बेटी के साथ क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर युवती दुष्कर्म: 05
विज्ञापन

पिता बोले, गांव वालों से घटना का पता चला
बताया कि वह सुबह किसी पंचायत में नहीं थे, झूठी अफवाह फैलाई जा रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। बेटी के एएलएस से कानपुर हैलट जाने के बाद पिता गांव के कुछ लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें बेटी के कानपुर रेफर होने की जानकारी हुई। पिता का कहना है कि बेटी को आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी। गांव वालों से घटना का पता चला। पिता का कहना है कि पिता ने बताया कि वह सुबह किसी पंचायत में नहीं थे। झूठी अफवाह फैलाई जा रही है।
पिता ने बताया कि वह सुबह खेत में थे। परिवार के बाकी लोग भी काम में व्यस्त थे। गांव के लोगों से घटना की जानकारी मिलने पर वह गांव पहुंचे। पत्नी और बेटे के सीएचसी में मौजूद होने की सूचना मिला। पिता ने बताया कि आरोपी पारिवारिक रिश्ते में दूर का भाई लगता है। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। उसने कभी यह नहीं सोचा था कि वह बेटी के साथ ऐसा घिनौना काम कर सकता है। उसके बाद बेटी की जान का दुश्मन बन जाएगा। पिता ने बताया कि वह सुबह किसी पंचायत में नहीं थे। झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। उन्हें तो यह भी नहीं मालूम है कि बेटी को आग कैसे और किन परिस्थितियों में लगी है। गांव वालों से पता चला घटना का पता चला
विज्ञापन

इनसेट-
हुसैनगंज बुलाए गए सारे थानेदार
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने एडीजी और डीआईजी के जाने के बाद गठित पांच टीमों के अलावा सारे थानों के थानाध्यक्षों को बुला लिया। उसके बाद गंगा कटरी के इलाके में छापेमारी शुरू कराई। कुछ पुलिस की टीमों ने आरोपियों के नाते रिश्तेदारों के पते खंगाले। उनके ठिकानों पर दबिश दी। कुछ टीमों के गंगा किनारे क्षेत्र और जंगल में खोजबीन को लगाया गया।
विज्ञापन

इनसेट-
सात साल बाद जिले में पुनरावृत्ति
जिले में दुष्कर्म के बाद युवती की जलाकर मार डालने की घटना सात साल बाद जिले में हुई है। इससे पहले खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती शाम करीब सात बजे दुकान में कुछ सामान खरीदने को निकली थी। गांव के ही कुछ युवक युवती को उठा ले गए थे। सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसके बाद आरोपियों ने आग लगा दी थी। दरवाजा बंद कर आरोपी फरार हो गए थे। कानपुर में इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी सांसे थम गई थी। इस मामले में पांच लोग जेल गए थे।
===========
इनसेट
एक नजर में घटनाक्रम
सुबह दस बजे आग से जली युवती
दोपहर 12 35 मिनट में जिला अस्पताल पहुंची
दोपहर एक बजकर 30 मिनट में हैलट को रेफर हुई
दोपहर दो बजे एसपी मौके पर पहुंचे
दोपहर तीन बजे डीएम मौके पर पहुंचे
तीन बजकर 45 मिनट में एडीजी और डीआईजी पहुंचे
शाम छह बजे एडीजी व डीआईजी थाने पहुंचे
शाम साढ़े सात प्रयागराज को एडीजी व डीआईजी हुए रवाना
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें