कानपुर देहात। मिलावट पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर हल्दी पाउडर, जीरा आदि समेत 11 नमूने भरे।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित ने बताया कि सिकंदरा में आशुतोष शुक्ला की दुकान से हल्दी व मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। राजपुर में अरविंद कुमार की दुकान से धनिया पाउडर, भोगनीपुर में चौरा स्थिति कासिम हुसैन की दुकान से मिर्च व धनिया पाउडर, रसूलाबाद में बिल्हौर रोड स्थित गोलू गुप्ता की दुकान से धनिया पाउडर, कहिंजरी में कपिल कुमार की दुकान से साबुत हल्दी, रसूलाबाद की मदर डेयरी से मिश्रित दूध, डेरापुर के परौंख में गोपाल की दुकान से हल्दी पाउडर, अन्नतरामपुर में सनी यादव की दुकान से धनिया पाउडर व पुखरायां निवासी वीरेंद्र से जीरा का नमूना संकलित कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।