फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। घर के बाहर अलाव के पास बैठी चार साल की मासूम से साधु वेश में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का सौ शैया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मासूम की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चार साल की मासूम मां के साथ घर के बाहर अलाव के पास बैठी थी। इसी दौरान वहां पर गांव का ही एक युवक आ गया। यह युवक पिछले कई सालों से साधु वेश में रहता है। मां किसी काम से घर के अंदर चली गई, तभी साधु ने मौके का फायदा उठाकर मासूम से दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर जब मां बाहर आई तो उसकी भी चीख निकल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए और साधु को पकड़कर उसकी पिटाई की। सूचना पाकर एसपी प्रशांत वर्मा, सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल जय प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वारदात से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। लहूलुहान हालत में मासूम को मेडिकल के लिए सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, शीघ्र ही मामला दर्ज किया जाएगा।
आरोपी को जिंदा जलाना चाहते थे ग्रामीण
मासूम से हैवानियत के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। ग्रामीण आरोपी को जिंदा जलाना चाह रहे थे, तभी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की उम्र 42 साल है। वह विवाहित है और पत्नी बच्चों को कहीं छोड़ आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें