फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने महिला के जेवर छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। शादी समारोह से घर लौट रही महिला को कार सवारों ने जल्द पहुंचाने का झांसा देकर आजाद चौक के पास वाहन में बैठा लिया। रजपुरवा गांव के पास उसके जेवर छीनने के बाद धक्का देकर गाड़ी से उतार दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कन्नौज के भर्तीपुरवा औसेर निवासी मुनीम बाथम की पत्नी पप्पी देवी शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर नगर के सलेमपुर ककवन स्थित मायके गई थीं। मंगलवार सुबह वह अपने घर लौट रही थीं।
बस से आजाद चौक पर उतरने के बाद औसेर जाने के लिए टेंपो स्टैंड पर गईं। इस दौरान सफेद कार में सवार दो युवकों ने औसेर जल्दी पहुंचाने का झांसा देकर उसे बिठा लिया। रास्ते में उसके जेवर छीन लिए और रजपुरवा गांव के पास गाड़ी से धक्का देकर उतार दिया। महिला ने घटना की जानकारी थाने में पुलिस को दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें