फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात विकास दुबे व सगे संबंधियों की जमीनों की होगी जांच, पूरा ब्यौरा एसआईटी को भेजा

Mon, 27 Jul 2020 09:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौबेपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात विकास दुबे, उसके सगे संबंधियों की जमीनों का ब्यौरा एसआईटी टीम ने मांगा था। बिल्हौर तहसील के अधिकारियों ने विकास दुबे की जमीनों का ब्यौरा तैयार कर कलक्ट्रेट के माध्यम से भेज दिया है।
विज्ञापन


कुख्यात विकास दुबे और उसके साथियों द्वारा जमीनों पर जबरन कब्जे की शिकायत के बाद एसआईटी टीम ने जिलाधिकारी से तहसील बिल्हौर में उसकी और उससे जुड़े लोगों की भूमि का ब्योरा तलब किया था। 

उपजिलाधिकारी बिल्हौर पीएन सिंह ने बताया कि एसआईटी के निर्देश पर विकास दुबे, घिमऊ जिला पंचायत सदस्य व उसकी पत्नी रिचा दुबे, भाई दीपू दुबे, बिकरू ग्राम प्रधान अंजलि दुबे, पिता रामकुमार दुबे, मां सरला दुबे सहित उसकी बहन-बहनोई, भीटी ग्राम प्रधान जिलेदार सिंह, बिकरू रोजगार सेवक हीरू पंडित समेत कुल 54 लोगों की अचल संपत्ति का ब्योरा तैयार कर भेजा गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि पैतृक भूमि के अलावा विकास दुबे ने करीब बीस बीघा जमीन भी अपने गांव के आसपास खरीदी है। सभी लोगों की पूरी सूची बनाकर भेज दी गई है। राजस्व विभाग के सूत्रों ने बताया कि कानपुर नगर की सदर तहसील और कानपुर देहात की मैथा तहसील में भी उसकी भूमि की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें