फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू के पंचायत भवन के मिले सात देशी बम

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (कानपुर)। बिकरू गांव स्थित पंचायत भवन में संचालित राशन दुकान में देशी बमों का जखीरा बरामद होने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बमों को निष्क्रिय किए जाने के बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने घर-घर सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

बिकरू गांव की राशन दुकान पंचायत भवन में संचालित थी। दुकान विकास दुबे के नौकर दयाशंकर अग्निहोत्री के नाम आवंटित थी। बिकरू कांड में दयाशंकर की संलिप्तता होने पर पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों के सामने राशन की समस्या को देखते हुए दुकान मरहमतनगर गांव की राशन दुकान से संबद्ध कर दी गई।
शुक्रवार सुबह आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप मिश्रा दुकान में रखे खाद्यान्न को स्थानांतरित कराने के लिए बिकरू गांव पहुंचे थे। खाद्यान्न उठान से पहले मौके पर मौजूद पुलिस ने दुकान की छानबीन कराई। तभी एक कक्ष में दो अलग-अलग डिब्बों में सात जिंदा बम बरामद हुए। पुलिस ने आनन-फानन बमों को पानी की बाल्टी में डालकर उन्हें निष्क्रिय किया। दोपहर पहुंचे डाग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल के आसपास स्थित करीब दर्जनभर घरों की सघन तलाशी कराई। टीम ने विकास दुबे के जमींदोज पड़े नए व पुराने घर की भी बारीकी से छानबीन की, लेकिन कुछ हासिल न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें