फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भूमिगत

विज्ञापन
फोटो - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर (कानपुर)। विकास दुबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने वाले जादेपुर घस्सा के राहुल तिवारी और गौरीलक्खा के बबलू तिवारी अभी भी भूमिगत हैं। विकास दुबे के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद भी अभी तक अपने घर नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन

चौबेपुर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दो जुलाई को विकास की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी। इस दौरान सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद ही राहुल तिवारी और बबलू तिवारी अपने घर पर नहीं हैं। उनके परिजन भी कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं। शुक्रवार को विकास दुबे की मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भी राहुल तिवारी और बबलू तिवारी के घर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें