बिल्हौर। गुरुवार भोर 3 से पांच बजे के मध्य विद्युत विभाग की विजलेंस टीम ने क्षेत्र के मकनपुर में छापेमारी की। टीम को दो दर्जन से अधिक लोग ओपन केबल में कटिया डालकर बिजली उपभोग करते मिले। निरीक्षण अधिकारियों ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराकर चोरों के विरुद्घ कोतवाली पुलिस में जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
एसडीओ विद्युत आरएस वर्मा ने बताया कि मकनपुर में बिजली चोरी रोकने के लिए गुरुवार भोर पहर कानपुर विजलेंस टीम के उप निरीक्षक केके यादव, जेई प्रबल प्रताप सिंह और स्थानीय जेई निष्कर्ष पटेल ने छापेमारी की। यहां विजलेंस टीम को बड़ी तादाद में मीटर बाईपास कर लोगों ओपन केबल से बिजली चोरी करते मिले। जिनकी वीडियोग्राफी कराकर कार्रवाई अमल में लाई गई है। विजलेंस टीम के साथ बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।