फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 करोड़ की धोखाधड़ी में फरार चल रहा इंजीनियर गिरफ्तार, कारोबारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा

Thu, 01 Aug 2019 06:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार चल रहे मुख्य आरोपी इंजीनियर को कानपुर देहात क्राइम ब्रांच ने अनवरगंज रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को चकेरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी दिसंबर से फरार था। 
विज्ञापन


पोखरपुर जाजमऊ निवासी चमड़ा कारोबारी अबूबकर आदिल ने 2017 में नोएडा में फैक्ट्री लगवाने की योजना बनाई थी। फैक्ट्री निर्माण के लिए उन्होंने कल्याणपुर निवासी इंजीनियर पंकज श्रीवास्तव से संपर्क किया था। पंकज ने एक फर्म का जिक्र कर चार करोड़ रुपये में काम फाइनल किया था।

करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसमें पंकज के साथ अकबरपुर कानपुर देहात निवासी राकेश लाल व डिफेंस कालोनी चकेरी के शहाब लारी भी शामिल थे। बाद में कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ। अबूबकर ने पैसों की मांग तो तीनों ने उनको धमकी दी।
विज्ञापन


उन्होंने तीनों के खिलाफ 25 दिसंबर 2018 को चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। वादी की शिकायत पर आईजी मोहित अग्रवाल ने देहात की क्राइम ब्रांच को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। एसपी देहात अनुराग वत्स ने बताया कि पंकज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर चकेरी थाने में दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें