फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला गौरक्षा प्रमुख पर बरछी से हमले की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख गांव के पास खेतों में गोवध की भनक लगते ही जिला गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर विरोध जताने लगे। इस दौरान उन पर हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस को आते देखकर गोवध करने वाले फरार हो गए। मौके से गोवंश के अवशेष और औजार बरामद किए गए। मौके से तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अहरौली शेख गांव के खेतों के बीच गुरुवार की शाम गोवध की सूचना मिली। इसकी भनक लगते जिला गौरक्षा प्रमुख गौरव पंडित बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर रोकने का प्रयास किया। इसी बीच गोवध कर रहे लोगों ने बरछी से हमला करने का प्रयास किया। आसपास लोगों की भीड़ व पुलिस को आते देखकर गोवध करने वाले मौके से भाग निकले।
कोतवाल रामबहादुर पाल और कस्बा चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह पटेल ने गोवंश अवशेष व मांस समेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेत औजार बरामद किए। जिला गौरक्षा प्रमुख ने गोवध करने वालों पर हमला किए जाने आरोप लगाया है। सूचना सभी संगठनों और अधिकारियों को दी। कोतवाल ने बताया कि बरामद गोवंश अवशेष व मांस को जेसीबी से गड्ढा खोदकर गड़वा दिया गया है। तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

साड़ के हमले से घायल गाय की मौत
बरौर। मलासा के बहरई गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल में साड़ के हमले से घायल गाय की मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम कराकर दफन करा दिया। मलासा के बहरई गांव स्थित गोवंश आश्रय स्थल के गोसेवक पप्पू ने बताया कि अभी तक 53 गोवंश थे। मंगलवार को साड़ ने एक गाय पर हमलाकर उसे घायल कर दिया था। जिसकी गुरुवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मदनपर पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कटियार, पशुधन प्रसार अधिकारी राजीव कुमार व संजय शर्मा ने पहुंचकर गाय का पोस्टमार्टम कर शव को आश्रय स्थल में ही दफन करा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें