फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो कारें की सीज, तीस लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कोविड नियम हो या आदर्श आचार संहिता प्रत्याशी दोनों को ताक पर रखकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के मामले में बिना अनुमति प्रचार करने में दो कारों को सीज कर दिया। जबकि आचार संहिता उल्लंघन में 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस भले सख्ती दिखा रही हो, लेकिन प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बिना अनुमति के लग्जरी गाड़ियां भी प्रचार में दौड़ रही हैं। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात गश्त के दौरान निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य कल्पना यादव व प्रत्याशी निर्देश यादव सहित उनके तीस समर्थकों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। इसी प्रकार लालू गांव में बिना अनुमति के प्रत्याशी ग्रामीणों के साथ सैकड़ों की संख्या में बैठक कर रहे थे। कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। नैला कटरा गांव से प्रधान पद के प्रत्याशी भोला के समर्थन में बिना अनुमति के दो कार से प्रचार कर रहे थे। इस मामले में दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें