कानपुर देहात। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने 11 कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधि पर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधि में कई पदाधिकारी संलिप्त पाए गए। जबकि कुछ बागी होकर पंचायत चुनाव लड़ रहे हैं। सक्त्रिस्य सदस्य सत्यवती कटियार, नीरज रानी, बृजेश त्रिपाठी, मधुसूदन शुक्ला, नेहा अग्निहोत्री, पवन अग्निहोत्री, मंजू सिंह, दुर्गा प्रसाद, श्रद्धा तिवारी, राघव अग्निहोत्री, ऋषि सिंह को प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कोई भी बागी भाजपा का चिह्न या पार्टी के सदस्य का फोटो लगाता है तो उस पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि संबंधित को अवगत करा दिया गया है। (संवाद)