फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास दुबे के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
रसूलाबाद में बिना बेरीके डिंग के विकास दुबे के चाचा का घर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कुख्यात अपराधी विकास दुबे के चाचा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बिना कोरोना जांच कराए व सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि पत्नी कोरोना पॉजिटिव आने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

रसूलाबाद के केशव नगर मोहल्ले में विकास दुबे के चाची की एक सप्ताह पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। विकास दुबे के चाचा बृजकिशोर दुबे (70) व बेटी एक ही मकान में रहते थे। शनिवार की शाम अचानक बृजकिशोर की तबियत बिगड़ने के बाद सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर रसूलाबाद पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व प्रशासन को बिना जानकारी दिए अंतिम संस्कार के लिए दोबारा कानपुर ले गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि पत्नी के पॉजिटिव आने के बाद टीम घर पहुंची थी, लेकिन उन्होंने कोरोना जांच कराने से मना दिया था।
विकास दुबे की चाची की 13 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क्षेत्र को न सैनिटाइज किया न सील कर हॉटस्पॉट घोषित किया गया। सोमवार को भी मौत की सूचना के बाद काफी संख्या में लोग वहां बने रहे।
विज्ञापन

एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के निर्देश दिए गए थे। मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें