फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पुलिस ने जांच की शुरू

विज्ञापन
मृतक शिखा देवी का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। जैनपुर गांव में शनिवार देर रात एक महिला का शव संदिग्ध हालात में कमरे के कुंडे में लटका मिला। फॉरेसिंक टीम से मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के अजय कटियार की पत्नी शिखा देवी (26) का शव घर के कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई नसीम खा मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारकर छानबीन शुरू की। इधर, पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल 2015 को शिखा की शादी अजय कटियार के साथ हुई थी। शिखा के कोई संतान नहीं थी। पति सूरत (गुजरात) में आटो चलाता था। लॉकडाउन में घर आ गया था। मृतका की सास सूरजमुखी ने बताया कि शिखा के संतान न होने से वह तनाव में रहती थी। शनिवार देर शाम उसका शव फांसी पर लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें