फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन की डबल डोज लगाने में पीड़िता के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे के मंडौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला को कोविड वैक्सीन की डबल डोज देने के मामले में शनिवार को जांच टीम गांव पहुंची। वहां पर पीड़िता से जानकारी लेकर लिखित बयान दर्ज किए गए। जबकि, सोमवार को एएनएम के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडौली गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम अर्चना ने मोबाइल पर बात करते गांव की कमलेश कुमारी को कोविड वैक्सीन की डबल डोज लगा दी थी। मामले में अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. आईएच खान ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। शनिवार को टीम के डॉ. शिवम तिवारी, डॉ. दीक्षांत व डॉ. राजीव त्रिपाठी मड़ौली गांव पहुंचे। वहां पर महिला ने बताया कि एएनएम ने डबल डोज के लिए सुई लगाई थी। विरोध करने पर अभद्रता भी की। जांच टीम ने महिला ने लिखित बयान दर्ज किए। टीम के डॉ. शिवम तिवारी ने बताया कि महिला ने डबल डोज के लिए सुई चुभोने की बात कही है। इसमें एएनएम की लापरवाही प्रतीत हो रही है। सोमवार को एएनएम अर्चना के लिखित बयान लिए जाएंगे। इसके बाद कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सीएचसी अधीक्षक को दी जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें