फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी का एटीएम तोड़कर नगदी चोरी का प्रयास

विज्ञापन
झींझक में क्षतिग्रस्त पीएनबी के एटीएम को देखते शाखा प्रबंधक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगे पंजाब नेशनल बैंक शाखा के एटीएम को तोड़कर चोरों ने कैश चोरी करने का प्रयास किया। गुरुवार की सुबह जानकारी होने पर बैंक मैनेजर की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे के मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के नीचे दुकान में बैंक का एटीएम लगा है। बुधवार शाम छुट्टी होने पर बैंक कर्मी दुकान के शटर का ताला बंदकर चले गए थे। रात मेें चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। फिर एटीएम को किसी वजनदार वस्तु से तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन एटीएम की नगदी नहीं निकाल सके।
गुरुवार सुबह एटीएम कक्ष के शटर का ताला टूटा देखकर आसपास के लोगों ने सूचना डायल 112 व बैंक कर्मियों को दी। इसके बाद पहुंचे बैंक मैनेजर संदीप कुशवाहा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक मैनेजर ने बताया कि एटीएम में करीब 19 लाख रुपये नगदी सुरक्षित मिली है। मशीन क्षतिग्रस्त हो गई है। झींझक चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि बैंक के बाहर लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें