फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोपियों ने दोबारा किया किशोरी का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। दो साल पहले किशोरी के अपहरण में आरोपी बने दो सगे भाई व एक अन्य ने दोबारा उसी किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 16 वर्षीय बेटी का बुधवार रात रूरा थाना क्षेत्र के गहलो, हिंदूपुर निवासी वीर सिंह, सूरज व नन्हू ने अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन की लेकिन बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया कि उक्त तीनों आरोपियों ने दो वर्ष पूर्व बेटी का अपहरण किया था। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी जमानत पर हैं। आरोप लगाया कि तीनों आरोपी बेटी को फिर उठा ले जाने की धमकी दे रहे थे। थाना प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें