फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी की हत्या के आरोप में जेल गया पिता

विज्ञापन
बदन सिंह की हत्या का खुलासा करते सीओ रामशरण सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/रसूलाबाद। लक्ष्मणपुर गांव में बेटी के प्रेमी की हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में मृतक की प्रेमिका, उसके पिता व बाबा पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी बाबा फरार है जबकि, पुलिस प्रेमिका की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि बेटी के प्रेमी मदारपुर मुलही निवासी मुकेश गौतम (21) का हत्यारोपी शिवपाल उर्फ बड़े ने बदमानी से खफा होकर हत्या की बात स्वीकार की है। शिवपाल ने घटना में पिता रामगोपाल उर्फ मिजाजी लाल के शामिल होने की बात कही है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। जबकि प्रेमिका की भूमिका की जांच की जा रही है। बता दें कि सोमवार को लक्ष्मणपुर गांव के पास रजवाहा में मुकेश का शव मिला था। युवक की मां फूल कुंवरि ने मंगलवार को लक्ष्मणपुर गांव की लक्ष्मी, उसके पिता शिवपाल उर्फ बड़े, बाबा रामगोपाल उर्फ मिजाजी पर हत्या की रिपोर्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि बेटा के लक्ष्मी से प्रेम संबंध थे। लक्ष्मी की शादी कहीं और तय हो गई। इसके बाद भी उसने बेटे को मिलने के लिए बुलाया। वहां पिता और बाबा के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी।
अवैध संबंधों में हत्या करने वाले तीन आरोपी गए जेल
रसूलाबाद कस्बे के नारखुर्द गांव में अवैध संबंधों में अधेड़ की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जेल जाने वालों में दो सगे व एक चचेरा भाई है। एक आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के नारखुर्द निवासी बदन सिंह राजपूत (42) की 28 फरवरी की रात रामबाबू कुशवाहा के घर में हत्या कर दी गई थी। वह ट्यूबवेल पर फसल की रखवाली के लिए लेटे थे। रात में चौकी के पास रहने वाली महिला मित्र से मिलने उसके घर गए थे। घटना का खुलासा करते हुए सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए रामबाबू ने बताया कि पत्नी से बदन सिंह के अवैध संबंध थे। वह अक्सर रात में मिलने घर आता था। 28 फरवरी को उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद भाई श्यामबाबू, अमर सिंह व ज्ञानबाबू के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उनके पास से बरामद आलाकत्ल मूसल, दो डंडा भी कोर्ट में पेश किए। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि एक आरोपी ज्ञानबाबू फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों में दबिश दी जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में मुकेश गौतम का हत्यारोपी बड़े उर्फ शिवपाल।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें