फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीपी पूछकर रेलवे कर्मी के खाते से उड़ाए 45 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। साइबर ठगों ने मोबाइल से ओटीपी पूछकर कस्बे के स्टेशन वार्ड निवासी रेलवे कर्मचारी के बैंक खाते से दो बार में 45 हजार रुपये पार कर दिए। रेलवे कर्मी ने थाने में साइबर ठगी की शिकायत की है।
विज्ञापन

रूरा कस्बा के स्टेशन वार्ड निवासी सुरेंद्र सिंह रेलवे में कर्मचारी हैं, और मौजूदा समय में पनकी में तैनात हैं। कस्बा स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में उनका खाता है। बताया कि 25 फरवरी की दोपहर को मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर दो बार ओटीपी पूछा। समझ न पाने पर ओटीपी बता दी। कुछ देर में बैंक खाते से दो बार में 45 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर रुपये निकासी का मैसेज आने पर ठगी की जानकारी हुई। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ श्यामजीत सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें