फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान से 80 हजार का सामान चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद दुकान का खुला शटर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के राजेंद्र नगर स्थित तहसील गेट के सामने गुरुवार की रात परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर निवासी परचून सामान के थोक व्यवसायी राहुल राठौर ने बताया कि तहसील गेट के सामने उनकी दुकान है। गुरुवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर चार बैग पान मसाला, चार बोरी शिखर पान मसाला, 25 पेटी माचिस, दो कार्टून सिक्का छाप तंबाकू चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा पड़ा देखकर उसने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि चोर लोडर लेकर आए थे। उसी में सामान लादकर ले गए। प्रभारी निरीक्षक रामबहादुर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें