फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बच्चों समेत दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
गुलफाम से घटना के बारे में जानकारी लेते एसपी व सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/मूसानगर। मुक्ता देवी मंदिर मार्ग के मुख्य गेट के पास निर्माण कार्य करा रहे भाजपा नेता का विरोध कर एक दंपति ने अपने छह बच्चों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। दंपति का आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि पर भाजपा नेता निर्माण करा रहे हैं। शिकायत पर सुनवाई नहीं हो रही। दंपति व बच्चों को बचाने में थाने का चालक झुलस गया। जिला अस्पताल पहुंचे एसपी और सीडीओ ने झुलसे लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। सभी नौ लोगों को जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूसानगर बांगर के गुलफान ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मुक्तादेवी संपर्क मार्ग पर मंदिर के प्रवेेश द्वार के पास कब्रिस्तान की जमीन पर कस्बा निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोनी निर्माण करा रहे हैं। कई दिनों से वहां रातदिन निर्माण कार्य चल रहा है। इसे रुकवाने के लिए थाने से लेकर एसपी तक शिकायत की। तहसील में एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद भी अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। निर्माण कार्य बंद न होने से खफा गुलफान ने गुरुवार की सुबह निर्माण स्थल के पास पहुंचकर विरोध किया। इसी बीच गुलफान ने खुद के साथ पत्नी अजमेरुन व बेटी मैहजवी (13), मसीहा (12), मोहिना (9), चांदतारा (7), सितारा (5) बेटा मोहम्मद अतीक (11) बच्चों पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। आग की लपटें उठने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मूसानगर थाने के चालक सत्येंद्र दीक्षित उन्हें बचाने की कोशिश में झुलस गए। ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोनी ने बताया कि एक माह पहले जमीन का बैनामा कराया था। इसके बाद पैमाइश कराई गई थी। कब्रिस्तान की जगह छोड़कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। कुछ विरोधी लोगों ने फंसाने के लिए साजिश रची है। एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव ने बताया कि कब्रिस्तान के नाम ढाई बीघे जमीन दर्ज है। जबकि मौके पर जमीन तीन बीघे है। कब्रिस्तान की जमीन पर कोई निर्माण नहीं हो रहा है। शिकायत मिलने पर 24 जनवरी को पैमाइश कराई गई थी। सभी पक्षों को इससे अवगत कराया गया था। एसपी केके चौधरी ने बताया कि आत्मदाह की कोशिश करने वाले ने कब्रिस्तान की जमीन में निर्माण होने की बात कही है। आग से झुलसे लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम ने घायलों का लिया हाल
कानपुर देहात। मूसानगर में कब्रिस्तान की जमीन पर निर्माण करने का आरोप लगाकर आत्मदाह करने वाले गुलफान व उसके परिवार से मिलने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव उर्सला पहुंचे। बताया कि दो बच्चों की हालत गंभीर है। पीड़ित परिवार की मदद के लिए डीएम डा. दिनेश चंद्र से बात की। साथ ही सरकार से एक-एक लाख रुपये प्रत्येक झुलसे व्यक्ति को देने की मांग की। डीएम से पीड़ित परिवार को उपचार सही तरीके से कराने का अनुरोध किया। डीएम डॉ दिनेश चंद्र उर्सला पहुंचे। उन्होंने झुलसे लोगों से बात करके न्याय का भरोसा दिया। पचार के बाबत डाक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे 20 से 25 प्रतिशत जले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें