फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को परिजनों पकड़ लिया। आरोपी को पीटकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात गांव का ही आसिफ (20) उसके घर में आ गया। उसने 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बेटी के शोर मचाने पर भागने की कोशिश करने लगा। इस बीच उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसआई कपिल दुबे ने बताया कि छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें