फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद विक्रेता को पीट बदमाशों ने छीने 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। भाऊपुर में दुकान बंद करने के दौरान सोमवार की शाम कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर खाद विक्रेता से रुपये वाला बैग छीन लिया और फरार हो गए। दुकानदार के बैग में 70 हजार रुपये थे। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात पर डकैती, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। बताया गया है कि बदमाश उंगली गैंग से जुड़े हैं।
विज्ञापन

शिवली कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर निवासी धर्मवीर सिंह की गांव में मैथा स्टेशन-भाऊपुर मार्ग पर खाद की दुकान है। धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम 7 बजे दुकान बंद कर चाचा शिव वीर सिंह के साथ घर आने को तैयार था। तभी कार व बाइक से आए धर्मंगदपुर, थाना सचेंडी कानपुर निवासी सोनू तिवारी, शिवम, छोटू सिंह व रामजी तिवारी व चार अज्ञात लोगों के साथ आए, इसके बाद रुपये से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों व अवैध असलहों से हमला कर दिया। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। जबकि, रुपये वाला बैग छीनकर फरार हो गए। मारपीट में उसे चोटें आई हैं। आरोप लगाया कि हमलावर उंगली गैंग से संबंध रखते हैं। आए दिन इस तरह की घटनाएं करते रहते हैं।
भाऊपुर चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि खाद विक्रेता की ओर से डकैती, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल दुकानदार को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें