फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोद में मासूम को रोते देख चालक ने कोतवाली में रोकी बस

विज्ञापन
युवक की गोद में मासूम को दूध पिलाते कोतवाल तुलसीराम पांडेय। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक व्यक्ति की गोद में मासूम को रोता देखकर चालक ने बच्चा चोर समझ अकबरपुर कोतवाली के सामने बस रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि ससुराल में पत्नी से झगड़ने के बाद छह माह की मासूम को जबरन लेकर घर फिरोजाबाद जा रहा था। अकबरपुर कोतवाल ने मासूम के लिए दूध आदि की व्यवस्था कराई और मां को फतेहपुर से बुलाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कानपुर से औरैया की ओर जा रही रोडवेज बस में एक व्यक्ति की गोद में छह माह की मासूम लगातार रो रही थी। चालक व सवारियों ने पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दिया। बच्चा चोर समझकर चालक ने बस अकबरपुर कोतवाली के सामने रोक दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने कड़ाई से पूछताछ की तो अपना नाम परवेज निवासी फिरोजाबाद बताया। बताया कि फतेहपुर में उसकी ससुराल है। उसका पत्नी फरीन उर्फ बेबी से झगड़ा हो गया था। वह मासूम को लेकर वापस घर जा रहा था। इधर, बच्ची भूख से रोने लगी। कोतवाल ने मासूम के लिए दूध की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि युवक को समझाकर पत्नी को बुलाया गया है। बच्ची को दंपति की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें