फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य से 44 लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। कस्बे के राजेंद्र नगर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार से अस्पताल खोलने के नाम पर 44 लाख रुपये की ठगी हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने अस्पताल में हिस्सेदार बनाने के लिए फर्जी अभिलेख दिखाकर रुपये हड़प लिए। मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सिकंदरा कस्बे के राजेन्द्र नगर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि एक माह पहले कुछ लोग उससे मिले थे। उन लोगों ने क्षेत्र में बड़ा अस्पताल खोलने का प्रस्ताव रखा, और उसमें हिस्सेदार बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद उक्त लोग फर्जी अभिलेख दिखाकर कई बाहर में 44 लाख 44 हजार रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। बताया कि एक माह में अलग-अलग ब्रांचों में धनराशि स्थानांतरित की। रुपये खाते में डाले जाने के बाद उक्त लोगों ने संपर्क करना बंद कर दिया। साथ फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें