फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट नापजोख के दौरान हंगामा, पुलिस ने शांत कराया

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। डेरापुर तहसील क्षेत्र के झींझक कस्बा के भोलानगर मोहल्ले में प्लाट की भूमि पर नापजोख के दौरान दूसरे पक्ष ने कब्जा कराने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची और समझा कर दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

झींझक निवासी स्वर्गीय राम सिंह की भोलानगर मोहल्ले में गाटा संख्या 262 पर पौने दो बीघा भूमि है। भूमि उनके पुत्रों कृष्णपाल सिंह, विष्णुपाल, देवेंद्र पाल व उनकी पत्नी निर्मला सिंह के नाम है। इसी से लगी भूमि गौरी गांव निवासी नारायण शुक्ला ने 28 वर्ष पूर्व क्रय की थी। आगे एक कमरा व बरामदा बना है। पीछे की तरफ प्लाट में नींव पक्की भरी है। आंशिक भूमि पर नींव नहीं है। एसडीएम डेरापुर के निर्देश पर कृष्णपाल सिंह तहसीलदार डेरापुर लाल सिंह यादव व लेखपाल ने भूमि की पैमाइश शुरू कराई थी। अभिलेखों में दर्ज 37 फीट भूमि झींझक सिकंदरा रोड की तरफ की भूमि मौके पर नहीं निकल रही है। अभिलेखों के अनुसार सीमांकन में नारायण शुक्ला के प्लाट की भूमि आने पर विवाद शुरू हो गया। तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से खुदाई होने लगी तभी नारायण बाबू के परिजन महिलाओं के साथ पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जेसीबी चलना बंद हो गई। प्लाट मालिक के परिजनों ने तखत डालकर रामचरित मानस पढ़ना शुरू कर दिया। प्लाट मालिक के पुत्र अनिल शुक्ला ने बताया कि मेरे पिता ने 28 वर्ष पूर्व प्लाट खरीदा था। तभी से कमरा बना है, आरोप लगाया कि बिना सूचना के नापजोख कर बनी चौहद्दी गिराने लगे।
तहसीलदार डेरापुर ने बताया कि गाटा संख्या 262 में निर्मला सिंह व उनके पुत्रों ंकी पौने दो बीघा भूमि है। प्लाट की नापजोख के वक्त विवाद हो गया। अब काम बंद करा दिया गया है। निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि भूमि पैमाइश के दौरान विवाद पर एक पक्ष ने हंगामा किया। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया। अब मौके पर पुलिस बल तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें